हीमोग्लोबिन बढ़ाता है यह कमाल का चूर्ण, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है यह कमाल का चूर्ण, जानें बनाने और इस्तेमाल का तरीका

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की आवश्यकता काफी होती है। इसलिए हम अपने शरीर के हीमोग्लोबिन को संतुलित रखने के लिए हमेशा पोषण वाला खाना खाते हैं। वैसे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर होना चाहिए। वहीं आपको बता दें कि हमारे शरीर में इसकी कमी कई कारणों से होती है। ये हमारे शरीर के अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अगर इसकी मात्रा में कमी आ जाए तो सेहत संबंधी समस्याएं होने लगती है।

पढ़ें- खाली पेट इन चीजों को खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत

हीमोग्लोबिन की समस्या अगर किसी को हो जाए तो काफी तकलीफ होती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान है तो घबराइए नहीं क्योंकि आज हम आपको ऐसा कुछ बताउंगा जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकेगें। जी हां अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हैं तो आंवला अश्वगंधा और त्रिकुटा पाउडर से बना ये चूर्ण इंस्टेंट फायदा करेगा। जानें क्या है इस चूर्ण को बनाने का तरीका। 

हीमोग्लोबिन बढा़ने वाले चूर्ण के लिए जरूरी चीजें

  • आंवला पाउडर 100 ग्राम
  • अश्वगंधा पाउडर 100 ग्राम
  • त्रिकुटा पाउडर 100 ग्राम

बनाने की विधि- सबसे पहले तीनों चीजों को 100 ग्राम ले लें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को आप लंबे वक्त तक स्टोर भी कर सकते हैं। 

ये है इस्तेमाल का तरीका

इस मिश्रण को रोजाना एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। रोजाना इस मिश्रण का सेवन करने से हीमोग्लोबिन की कमी जल्दी दूर हो जाएगी। साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। 

आंवला

आंवले में आयरन और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एंटी एनेमिक जड़ी बूटी के रूप में काम करता है। जिसकी वजह से हीमोग्लोबिन इंस्टेंट बढ़ता है। इसके अलावा आंवला में आयरन और विटामिन सी के अलावा कई और तत्व पाए जाते हैं। जिसमें विटामिन सी, विटामिन एबी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, डाययूरेटिक एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं।

अश्वगंधा

अश्वगंधा एंटी एनीमिक का काम करती है। इसके साथ ही हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का काम करती है। इसके सेवन से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सीने में दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है।

 

इसे भी पढ़े-

जानिए, उम्र के हिसाब से एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।